रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की, साक्षी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने वाले सिरफिरे आरोपी का नाम मोहम्मद साहिल है। 20 घंटे के भीतर ही दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से पकड़ लिया। हालांकि साहिल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल ऑफ कर लिया था, ताकि उसकी लोकेशन का पता न चल सके। लेकिन साहिल की बुआ के एक फोन से आरोपी की लोकेशन मिल गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रिपोर्ट के मुताबित, साहिल से लड़की से उसके पुराने बॉयफ्रेंड को लेकर कहासुनी हो गई थी। साहिल इसी बात से इतना भड़का कि लड़की पर चाकू और पत्थर से करीब 40 वार किए। कोई नहीं आया बचाव में: हैरानी वाली बात ये है कि वो गली में लड़की को चाकू से गोद रहा था, मगर एक लड़के के अलावा कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया। हत्यारे ने 20 से ज्यादा बार चाकू से वार किए, उसके बाद भी उसका शैतानी दिमाग शांत नहीं हुआ। बाद में उसने पत्थर से भी कुचल दिया। वो भी एक बार नहीं, पांच बार पत्थर उठाकर मारा। इसके बाद में वह लड़की को लात मारकर वह पास में बानी नाली में गिराने की कोशिश भी करता है,...