रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की, साक्षी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने वाले सिरफिरे आरोपी का नाम मोहम्मद साहिल है। 20 घंटे के भीतर ही दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से पकड़ लिया। हालांकि साहिल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल ऑफ कर लिया था, ताकि उसकी लोकेशन का पता न चल सके। लेकिन साहिल की बुआ के एक फोन से आरोपी की लोकेशन मिल गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
रिपोर्ट के मुताबित, साहिल से लड़की से उसके पुराने बॉयफ्रेंड को लेकर कहासुनी हो गई थी। साहिल इसी बात से इतना भड़का कि लड़की पर चाकू और पत्थर से करीब 40 वार किए।
कोई नहीं आया बचाव में:
- हैरानी वाली बात ये है कि वो गली में लड़की को चाकू से गोद रहा था, मगर एक लड़के के अलावा कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया। हत्यारे ने 20 से ज्यादा बार चाकू से वार किए, उसके बाद भी उसका शैतानी दिमाग शांत नहीं हुआ।
- बाद में उसने पत्थर से भी कुचल दिया। वो भी एक बार नहीं, पांच बार पत्थर उठाकर मारा। इसके बाद में वह लड़की को लात मारकर वह पास में बानी नाली में गिराने की कोशिश भी करता है, जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। मंजर ऐसा था कि 'खौफ' भी कांप जाए।
- 16 साल की साक्षी का सरेराह मर्डर हो जाता है और दिल्ली देखती रहती है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसे बिना ब्लर किये शायद ही कोई देख सकता है।
वीडियो आपको विचलित कर सकता है लेकिन देखिएगा जरूर।
- कुल 1 मिनट और 6 सेकेंड का यह वीडियो है। जिसमे आप आसपास लोगो को सकते है। वीडियो में दिखता है कि एक बार उस दरिंदे ने चाकू मारा तो लड़की का शरीर उछल गया।
- लड़की के सिर में भी उस दरिंदे ने चाकू घोंपा था। इस घटना के दौरान कुल 17 लोग आते-जाते आपको दिखे होंगे। लेकिन उनमे से सिर्फ एक व्यक्ति ने ही थोड़ी हिम्मत करी और साहिल को रोकने की कोशिश की। परन्तु वह नहीं रुका।
- यदि ये 17 लोगो में से 4-5 लोग भी थोड़ी हिम्मत करके उसे रोकते तो शायद साक्षी आज हमारे बिच जिन्दा होती। वीडियो में दिख रहे इन 17 लोगों को रात में नींद कैसे आई होगी? माफ करना साक्षी, हमारी अंतरात्मा मर चुकी है। यह आज के 'जिंदा कौम' की असली तस्वीर है।
लड़की की माँ का बयान:
- इस हत्याकांड के बाद लड़की की माँ का बयान सामने आया है।उन्होंने बताया कि बेटी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर में रह रही थी। उसने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
आखिर को है ये साहिल?
- साहिल एसी और फ्रिज मैकेनिक है। इसके पिता का नाम सरफराज है।
- साहिल के मकान मालिक ने बताया कि वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था।
- साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को शराब प्रेमी बताया है।
- डार्क लाइफ लव यू जैसी लाइन लिखी है।
- हुक्का पीने के वीडियोज पोस्ट किए हैं।
- एक पोस्ट में साहिल बोल रहा है- "दुनिया चैन से नहीं जीने देती। आतंक फैलाना जरूरी है।"
साहिल और नाबालिग लड़की का क्या रिश्ता है?
- साहिल और नाबालिग लड़की 3 साल से रिलेशनशिप में थे। लड़की ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू बनवाया था।
- उसके पुराने बॉयफ्रेंड का नाम प्रवीण था।
- दोनों का ब्रेकअप एक साल पहले हुआ।
- कुछ समय पहले लड़की फिर से प्रवीण से बात करने लगी थी।
- जिसे लेकर लड़की की रविवार को साहिल के साथ कहासुनी हुई थी।
- साहिल ने 4 दिन पहले लड़की को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन वो नहीं मानी।
साक्षी के माता-पिता क्या चाहते है ?
- साक्षी के माता-पिता ने बेटी के हत्यारे मोहम्मद साहिल को फांसी दि जाने की मांग की है।
- लड़की के पिता ने कहा कि "मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।"
अब देखना ये है की क्या साहिल को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलेगी या फिरसे नयन मिलने में सालो साल लग जायेंगे जैसे निर्भया केस में लगे थे।

Comments
Post a Comment